ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / india / अजब प्रेम की गजब कहानी: छह बच्चों की मां भिखारी के साथ फरार,...

अजब प्रेम की गजब कहानी: छह बच्चों की मां भिखारी के साथ फरार, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। यह कब किसी पर आ जाए कोई नहीं जानता। ऐसा ही प्यार छह बच्चों की मां को हो गया। जो व्यक्ति उसके घर पर रोज भीख मांगने आता था उसी के साथ वो फरार हो गयी है। इसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है।

07-Jan-2025 04:42 PM

By First Bihar

DESK: महिला को जिस व्यक्ति से प्यार हुआ वो ना तो कोई नौकरी करता था और ना ही बिजनेस ही करता था वो भिखारी था जिससे महिला प्यार कर बैठी। भिखारी अक्सर महिला के घर भीख मांगने आता था और इसी दौरान दोनों के बीच ऐसा प्यार पनपा कि वो छह बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रफ्फू चक्कर हो गयी। 


भिखारी नन्हें पंडित अक्सर महिला के घर भीख मांगने के लिए आता था। भीख मांगते-मांगते कब महिला भिखारी से मोहब्बत कर बैठी इस बात का पता महिला के पति को भी नहीं लगा। इस ओर कभी पति ने ध्यान ही नहीं दिया था। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी बीवी भिखारी के साथ भाग जाएगी। 


हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आया है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहित महिला जो छह बच्चों की माँ है वो एक भिखारी के साथ फरार हो गई। महिला के पति राजू ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। महिला के पति राजू ने बताया कि उसकी पत्नी छह बच्चों को छोड़कर नन्हें पंडित नामक एक भिखारी के साथ भाग गई है।


 नन्हें पंडित सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खिड़कियां का रहने वाला है। जो अक्सर महिला के घर भीख मांगने आता था। इसी दौरान महिला और भिखारी के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। राजू का कहना है कि उसे इस बात का पता तब चला जब उसकी पत्नी एक दिन बाजार जाने के बहाने भिखारी के साथ भाग गई। राजू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अक्सर भिखारी से बातें करती थी, लेकिन उसने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है।