ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / india / एंटीगुआ के PM ने मेहुल चोकसी को बताया धोखेबाज, कहा- अदालती कार्यवाही खत्म...

एंटीगुआ के PM ने मेहुल चोकसी को बताया धोखेबाज, कहा- अदालती कार्यवाही खत्म होते ही भारत को सौंप देंगे

26-Sep-2019 07:55 AM

DESK: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को एंटीगुआ के पीएम ने धोखेबाज बताया है. एंटिगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने मेहुल चोकसी को धोखेबाज करार देते हुए कहा है कि भारतीय जांच एजेंसियां एंटीगुआ आकर मेहुल चोकसी से पूछताछ करने के लिए स्वतंत्र हैं.


संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भाग लेने न्यूयॉर्क पहुंचे गैस्टन ने कहा कि उन्हें चोकसी की करतूतों के बारे में पर्याप्त जानकारी मिली है. मेहुल चोकसी एक धोखेबाज है, उसका मामला अदालत के पास है. अभी तो हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी जल्द भारत के हवाले होगा. प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कि वह मेहुल चोकसी को प्रत्यर्पित करने के लिए तैयार हैं, सिर्फ कोर्ट की मंजूरी का इंतजार है.


पीएम ब्राउन ने ये भी बताया कि मेहुल चोकसी की वजह से कैसे उनके सिटिजनशिप बाय इनवेस्टमेंट प्रोग्राम को नुकसान पहुंचा है. मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ के इसी प्रोग्राम का इस्तेमाल करते हुए एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी. उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने हमें हमें समय पर सूचित नहीं किया है, लेकिन हम स्पष्ट हैं कि उन्हें वापस जाना होगा.