पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
15-Feb-2020 11:41 AM
MEERUT: निर्भया कांड से सबक लेकर सरकार ने कठोर कानून तो बना दिया, लेकिन 7 साल बाद भी दरिंदों को सूली पर नहीं चढ़ाने से ऐसी घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. पूरा देश ये सवाल पूछ रहा है कि आखिर देश की बेटियां कब सुरक्षित होंगी. एक बार फिर से एक बेटी के साथ हैवानों ने दरिंदगी की है. MBA की एक छात्रा को किडनैप करके उसके साथ गैंगरेप किया गया है.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक छात्रा के साथ अपहरण के बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है. शुक्रवार शाम से ही छात्रा लापता थी. MBA की छात्रा जब कॉलेज से घर जा रही थी, तभी उसका अपहरण हुआ. घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने छात्रा का मोबाइल ट्रेस किया, फिर छात्रा को बुलंदशहर के स्याना से बदहवास हालत में बरामद किया.
बदमाशों ने किडनैप करके छात्रा के साथ गैंगरेप किया है. गैंगरेप के बाद छात्रा की हालत बेहद गंभीर है. गंभीर स्थिति में छात्रा को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित छात्रा मेरठ के एक कॉलेज से एमबीए कर रही है. इस मामले में 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.