पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
14-Jan-2021 12:44 PM
MUMBAI: एनसीबी ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को गिरफ्तार किया है. आज सुबह एनसीबी की उनके बांद्रा स्थित घर पर छापेमारी के लिए पहुंची है. समीर की पत्नी से भी एनसीबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस ने समीर खान को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. मेडिकल जांच के बाद समीर को कोर्ट में पेश किया गया.
पूछताछ के बाद एनसीबी ने किया था गिरफ्तार
समीर खान को एनसीबी ने बुधवार दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी ऑफिस बुलाया था. यहां पर करीब 10 घंटे पूछताछ के बाद समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में ब्रिटिश ड्रग पैडलर करण सजनानी के बीच लेन-देन के साथ-साथ ड्रग्स सप्लाई की बात भी सामने आई. कुछ दिनों पहले 200 किलो ड्रग्स बरामदगी के बाद जब एनसीबी ने करण सजनानी से पूछताछ किया था तो समीर खान का नाम सामने आया. समीर को समन जारी किया था.
कानून से कोई बड़ा नहीं
महाराष्ट्र सरकार में नवाब मलिक अल्पसंख्यक मामलों और कौशल विकास मंत्री हैं. दामाद की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और इसे बिना किसी भेदभाव के लागू किया जाना चाहिए. कानून अपने नियत समय पर कदम उठाएगा और न्याय होगा. मैं अपनी न्यायपालिका में बहुत विश्वास और सम्मान करता हूं. इस गिरफ्तारी पर बीजेपी ने नवाब मलिक पर निशाना साधा है.