अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Jan-2020 08:34 AM
IMPHAL: बड़ी ख़बर मणिपुर से है, जहां राजधानी इंफाल के पश्चिमी इलाके में IED ब्लास्ट हुआ है. इंफाल के नागमपाल रिम्स रोड पर आज सुबह आईईडी ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट होने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. ब्लास्ट किसने किया और इसमें कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है.
ख़बरों के मुताबिक मणिपुर के पश्चिम इंफाल में नागमपाल रिम्स रोड पर आज सुबह तेज धमाके की आवाज सुनी गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सुरक्षा बलों को दी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने जांच में पाया कि ये आईईडी ब्लास्ट था. फिलहाल इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.