एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
04-Dec-2023 06:06 PM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर मणिपुर से आ रही है, जहां उग्रवादियों के दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई है। घटना मणिपुर के तेंगनौपाल में भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित लीथू गांव की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, म्यांमार जा रहे उग्रवादियों पर इलाके में प्रभावी विद्रोहियों के एक समूह ने घात लगाकर हमला किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से अबतक 13 शवों को बरामद किया है। फिलहाल मृतकों के शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़काने की कोशिश की गई है। आशंका जताई जा रही है कि हिंसा को भड़काने के उद्देश्य से ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंची असम राइफल्स की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया है और उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।