मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
01-Apr-2021 07:22 AM
DESK : नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की साख दांव पर लगी है। ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर हार का डर सता रहा है और यही वजह है कि वह लगातार नंदीग्राम में ही कैंप कर चुनाव प्रचार करती रहीं। दूसरे चरण में नंदीग्राम सीट पर आज वोटिंग हो रही है लेकिन वोटिंग के ठीक पहले ममता बनर्जी ने बीजेपी के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी चुनाव में पैसे बांट रही है। ममता का कहना है कि बीजेपी दूसरे राज्यों से गुंडों को लाकर प्रदेश में चुनाव के दौरान माहौल खराब कर सकती है। ममता बनर्जी ने कहा है कि बीजेपी खूब खेल कर रही है और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बड़ी मात्रा में रुपए बांटे जा रहे हैं। चुनाव आयोग से उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की अपील की है। उनकी पार्टी की तरफ से राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक पत्र भी दिया गया है और बीजेपी के ऊपर पैसे बांटने का आरोप लगाया गया है।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि नंदीग्राम में कई जगहों पर अपराधियों को रखा गया है। अलग-अलग तीन पत्रों के जरिए चुनाव आयोग को इस बारे में सूचना भी दी गई लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। आरोप है कि बीजेपी उम्मीदवार की तरफ से नंदीग्राम में कई जगहों पर न केवल अपराधियों को रखा गया है बल्कि पैसे भी बांटे जा रहे हैं।