BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
28-Mar-2025 08:20 AM
By First Bihar
Mamata Banerjee Oxford Protest: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में अपने भाषण के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया-यूके (SFI-UK) के छात्र नेताओं ने उनके खिलाफ 'गो बैक' के नारे लगाए और आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े मुद्दे पर तीखे सवाल पूछे। हंगामे के बीच ममता ने कहा, "आप मेरा नहीं, अपने संस्थान का अपमान कर रहे हैं।" इस घटना ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हंगामे की वजह
ममता बनर्जी 27 मार्च 2025 को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण दे रही थीं, उसी दौरान SFI-UK के छात्रों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल में TMC की सरकार पर भ्रष्टाचार और अलोकतांत्रिक शासन का आरोप लगाया। उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस, संदेशखली हिंसा और चुनाव बाद की हिंसा जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। एक दर्शक ने ममता से बंगाल में आए निवेश के प्रस्तावों के नाम पूछे, जिसे कुछ लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसा सवाल बताकर चुप करा दिया।
SFI-UK ने फेसबुक पोस्ट में इस विरोध की जिम्मेदारी ली और कहा, "हम पश्चिम बंगाल के छात्रों और श्रमिक वर्ग के समर्थन में ममता बनर्जी और TMC के भ्रष्ट शासन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।" यह विरोध उस समय हुआ, जब ममता ने अपने भाषण में स्वामी विवेकानंद के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शासन में भेदभाव की कोई जगह नहीं है।
"दीदी नहीं झुकेगी"
हंगामे के बीच ममता ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "यह मामला अदालत में है और केंद्र सरकार के पास है। यह मंच राजनीति के लिए नहीं है। आप झूठ बोल रहे हैं, इसे राजनीतिक मंच मत बनाइए। बंगाल जाइए और अपनी पार्टी को मजबूत कीजिए।" ममता ने एक तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि उनकी हत्या की कोशिश की गई थी।
जब कुछ दर्शकों ने 'गो अवे' के नारे लगाए, तो ममता ने जवाब दिया, "दीदी को कोई फर्क नहीं पड़ता। दीदी साल में दो बार आएगी और रॉयल बंगाल टाइगर्स की तरह लड़ेगी। अगर आप कहेंगे तो मैं आपके कपड़े धो दूंगी, खाना बना दूंगी। लेकिन कोई मुझे झुकाने की कोशिश करेगा, तो मैं नहीं झुकूंगी। मैं केवल जनता के सामने सिर झुकाऊंगी।" हंगामे पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा, "आप मुझे बोलने दें, यह आप मेरा नहीं, अपने संस्थान का अपमान कर रहे हैं। ये लोग हर जगह ऐसा करते हैं, जहां भी मैं जाती हूं।"
यह पहली बार है जब किसी भारतीय मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण दिया, लेकिन इस मौके को हंगामे ने विवादास्पद बना दिया। आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस 2024 में पश्चिम बंगाल में एक बड़ा मुद्दा बन गया था, जिसमें एक डॉक्टर की हत्या के बाद TMC सरकार पर मामले को दबाने और दोषियों को बचाने के आरोप लगे थे। संदेशखली हिंसा और चुनाव बाद की हिंसा ने भी TMC की छवि को नुकसान पहुंचाया है।