हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Nov-2020 02:46 PM
DESK: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले टीएमसी में बगावत शुरू हो गई है. सीएम ममता बनर्जी के करीबी मंत्री शुभेंदु अधिकारी बागी हो गए हैं. बीजेपी में जाने की अटकले तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के बाद शुभेंदु अधिकारी ममता से नाराज चल रहे हैं.
प्रशांत किशोर को मनाने की मिली जिम्मेवारी
ममता बनर्जी की पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को शुभेंदु अधिकारी के मनाने के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है. ममता के कहने पर प्रशांत किशोर शुभेंदु के घर पहुंचे. उनके पिता से घंटों बात की, लेकिन शुभेंदु से मुलाकात नहीं हो पाई. उस दौरान वह घर पर नहीं थे. बताया जा रहा है कि वह प्रशांत किशोर से मिलना नहीं चाहते थे. प्रशांत के आने से पहले ही वह घर से बाहर निकल गए.
ममता को नुकसान का डर
बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर को डर है कि अगर शुभेंदु अधिकारी बीजेपी में गए तो टीएमसी को विधानसभा चुनाव में पूर्वी मेदिनीपुर में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसको लेकर ही उनको मनाने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.