ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

Home / india / चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी समेत कई...

चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी समेत कई TMC के विधायक BJP में शामिल

19-Dec-2020 03:26 PM

DESK: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है. अमित शाह की रैली के दौरान टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं. अमित शाह ने टीएमसी के सभी नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है.

ममता के करीबी ने दिया झटका

ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी समेत कई टीएमसी के विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस दौरान सभी ने इस बीजेपी के लिए बंगाल में संघर्ष करने का एलान किया है. सभी ने दावा किया है कि इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी से जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन करेंगे. मैं छात्र राजनीति से यहां तक पहुंचा हूं. जब टीएमसी का गठन हुआ था तब अटल बिहारी बाजपेयी ममता के घर आए थे. टीएमसी एनडीए का हिस्सा था. इस बार के चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. 

मिदनापुर में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि शुभेंदु भाई में नेतृत्व में कांग्रेस, तृणमूल, CPM सब पार्टी से अच्छे लोग आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा से जुड़ रहे हैं. दीदी कहती है भाजपा दल-बदल कराती है. दीदी मैं आपको याद कराने आया हूं,जब आपने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल बनाई तो वो दल-बदल नहीं था.