ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / india / ममता को BJP ने फिर दिया झटका, TMC के तीन विधायकों ने बदला...

ममता को BJP ने फिर दिया झटका, TMC के तीन विधायकों ने बदला पाला

30-Jan-2021 09:21 PM

DESK : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच लगातार खींचतान जारी है। बीजेपी ने एक बार फिर ममता बनर्जी को झटका दिया है। तृणमूल के तीन बागी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। टीएमसी के विधायक राजीव बनर्जी, वैशाली डालमिया और प्रबीर घोषाल बीजेपी में शामिल हो गए। यह तीनों दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी में शामिल हुए। 

(फोटो टेक्स्ट - खेल जारी है.. बांग्ला भाषा)


भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद यह तीनों विधायक के कल यानी रविवार को हावड़ा में बीजेपी की रैली के दौरान मंच पर नजर आएंगे। बीजेपी की रैली के मंच पर पार्टी का झंडा थामेंगे। इस रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल होने वाली है हालांकि अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर नहीं जा रहे हैं। आपको बता दें कि राजीव बनर्जी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था। 


ममता बनर्जी की कैबिनेट में मंत्री रहे राजीव बनर्जी ने 22 जनवरी को पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिया और फिर स्पीकर से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी। 23 जनवरी को वैशाली डालमिया को टीएमसी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था और 26 जनवरी को प्रबीर घोषाल हुगली जिले की कोर कमेटी और जिला के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी को अलविदा कह गए थे।