ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान!

Home / india / ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सियासी टक्कर के बीच 40...

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सियासी टक्कर के बीच 40 मिनट हुई बातचीत

27-Jul-2021 07:53 PM

DELHI : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच लगातार टकराव बना हुआ है। दोनों दलों के बीच सियासी टक्कर जारी है और इसी दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। ममता बनर्जी आज प्रधानमंत्री आवास पहुंची और वहां उन्होंने 40 मिनट तक के पीएम मोदी से बातचीत की है।


पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच हुई इस लंबी बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि मैंने पीएम मोदी से कोरोना महामारी पर बातचीत की है। कोरोना वैक्सीन और इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हमारी बातचीत हुई है। ममता ने कहा है कि आबादी के हिसाब से बाकी राज्यों के मुकाबले पश्चिम बंगाल को टीके की खेप कब मिल रही है। इस पर चिंता जताते हुए मैंने प्रधानमंत्री से और ज्यादा टीके की डोज उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। तीसरी लहर के पहले पश्चिम बंगाल के लोगों को टीका लग जाए या बेहद जरूरी है। 


पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर भी बातचीत हुई है लेकिन इस पर मेरा बोलना ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री खुद इसकी जानकारी दें तो अच्छा रहेगा। पेगासस जासूसी कांड को लेकर ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मामले पर हस्तक्षेप करना चाहिए और सर्वदलीय बैठक बुलाकर सुप्रीम कोर्ट की अगुवाई में जांच कराने का फैसला लेना चाहिए। ममता ने विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात और उनकी एकता को लेकर भी आशा जताई है। ममता ने कहा है कि कल वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात करेंगी।