विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
30-Sep-2021 07:53 AM
DESK : पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है और आज वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। ममता बनर्जी का मुकाबला यहां बीजेपी के उम्मीदवार प्रियंका टिबरीवाल से है। पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने जीत तो हासिल कर ली थी लेकिन खुद ममता नंदीग्राम सीट से चुनाव हार गई थी। उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर मात दी थी। इसके बावजूद ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी लेकिन उन्हें 6 महीने के अंदर विधानसभा का सदस्य बनना है। ममता बनर्जी विधानसभा की सदस्य बन पाए इसके लिए उनकी पार्टी के विधायक में भवानीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
ममता बनर्जी की साख एक बार फिर भवानीपुर उपचुनाव में दांव पर लगी हुई है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस से ममता की जीत को लेकर आश्वस्त है उपचुनाव में मतगणना की तारीख 3 अक्टूबर रखी गई है भवानीपुर सीट पर बीजेपी ममता को एक बार पटखनी देने के लिए पूरे दमखम से लगी रही। आज सुबह इस सीट पर वोटिंग की शुरुआत हो गई।
भवानीपुर में सुबह 7 बजे वोटिंग की शुरुआत हुई जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भवानीपुर के अलावे आज पश्चिम बंगाल के दो अन्य विधानसभा सीटों पर भी उप चुनाव हो रहा है। समसेरगंज और जंगीपुर में भी आज मतदान जारी है। भवानीपुर में कुल 97 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में 5 या इससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने की इजाजत नहीं दी गई है।