ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जाते -जाते CM नीतीश ने बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत ! अब अफसरों ने किया यह काम तो लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना; पढ़ें पूरी खबर Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला

Home / india / कस्टमर नहीं आने पर रोते थे बुजुर्ग, वीडियो वायरल होने के बाद #BABAKADHABA...

कस्टमर नहीं आने पर रोते थे बुजुर्ग, वीडियो वायरल होने के बाद #BABAKADHABA पर लगी भीड़..सपोर्ट में उतरे स्टार

08-Oct-2020 02:56 PM

DELHI: दिल्ली के मालवीय नगर में  ठेले पर छोटा सा दुकान चलाने वाले बुजुर्ग दंपत्ति की लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति खराब हो गई. स्थिति ऐसी हो गई कि दुकान पर कोई कस्टमर नहीं आते थे. जिसके बाद एक शख्स के साथ बात करते हुए बुजुर्ग रोने लगे. यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया. 24 घंटे के अंदर वह कई जगहों से सहयोग मिलने लगा. कई कलाकार भी #BABAKADHABA को ट्विटर पर ट्रेंड कराने लगे. अब तक लाखों ट्वीट हो चुका है. देश में नंबर वन में  #BABAKADHABA ट्रेंड कर रहा है. 

हिन्दुस्तान मेरे साथ

दुकान चलाने वाला 80 साल के कांता प्रसाद के वीडियो वायरल होने के बाद उनके दुकान पर आज अचानक सुबह से अब तक सैकड़ों लोग आ रहे हैं. वह किसी स्टार की तरह फेमस हो गए हैं. कांता प्रसाद कहते हैं कि वह 1990 से मालवीय नगर में बाबा का ढाबा चला रहे हैं. लेकिन आज बहुत भीड़ दिखी. इससे लगता है कि उनके साथ पूरा भारत खड़ा है. कांता प्रसाद बताते हैं कि लॉकडाउन की वजह से बिलकुल बिक्री नहीं हो रही थी. आज पूरा हिंदुस्तान हमारे साथ है. 

बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस बोले- चलो बाबा के ढाबा

कांता प्रसाद के सपोर्ट करने के लिए बॉलीवुड के कई स्टार भी सोशल मीडिया में एक्टिव हो गए हैं. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने लिखा कि दिल्ली! चलो 'बाबा का ढाबा' पर मटर पनीर खाते हैं! रवीना टंडन ने कहा कि जो भी यहां खाना खाए मुझे तस्वीर भेजे. मैं आपकी तस्वीरों के साथ एक स्वीट मैसेज लिखूंगी. वही, आप नेता सोम नाथ भारती पहुंचे उन्होंने कांता प्रसाद को सहयोग किया. अब कांता प्रसाद के चेहरे पर मुस्कान है.