बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
10-Apr-2023 07:59 PM
By First Bihar
DESK: नोएडा स्थित गार्डन गलेरिया मॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉल के बार में लोग शराब पार्टी कर रहे थे, तभी मॉल की स्क्रीन पर रामानंद सागर की रामायण के सीन चलने लगे। इस नजारे को देख वहां मौजूद कुछ शख्स तो हैरान रह गए लेकिन नशे में धुत्त लोग थिरकने लगे।
वायरल हो रहे वीडियो में राम और रावण के बीच युद्ध चल रहा है और दोनों के बीच बातचीत हो रही है। बार में मौजूद लोग शराब का ग्लास लेकर शोर मचाते दिख रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-39 थाना में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
इस वायरल वीडियो को लेकर कई हिंदू संगठनों ने पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बार में काम करने वाले लोगों ने पुलिस को बताया है कि पार्टी के दौरान गलती से रामायण का क्लिप प्ले हो गया था। इसी दौरान किसी शख्स ने 13 सेकेंड का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था, जो अब वायरल हो रहा है।