ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / india / मां काली विवाद : कॉन्ट्रोवर्सी से घबराई ममता ने महुआ को दी नसीहत.....

मां काली विवाद : कॉन्ट्रोवर्सी से घबराई ममता ने महुआ को दी नसीहत.. गलतियां सुधारी जा सकती हैं

07-Jul-2022 08:46 PM

DESK : मां काली को लेकर विवादित बयान देने वाली टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। महुआ मोइत्रा के बयान को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है और मां काली को लेकर जो सियासत शुरू हुई है इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी घबरा गई हैं। ममता बनर्जी को ऐसा लगता है कि मां काली के ऊपर विवादित बयान दिया जाना तृणमूल कांग्रेस के लिए पश्चिम बंगाल में घाटे का सौदा हो सकता है। कोलकाता में मां काली पूजा बड़े पैमाने पर होती है और यहां के बंगाली समुदाय के लोग मां काली के भक्त माने जाते हैं, ऐसे में ममता बनर्जी ने मौजूदा विवाद को लेकर महुआ मोइत्रा को नसीहत दी है। 


अपनी ही पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा को ममता बनर्जी ने नाम लिए बगैर नसीहत दे डाली है। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई गलती करता है, तो उसे सुधारा भी जा सकता है। दरअसल ममता बनर्जी कोलकाता में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बांटने के लिए एक कार्यक्रम में पहुंची हुई थीं। यहीं पर उन्होंने महुआ मोइत्रा का नाम लिए बगैर कहा कि हम जब काम करते हैं, तो गलतियां भी करते हैं लेकिन उन्हें सुधारा जा सकता है। कुछ लोग अच्छे कामों को नहीं देखते और अचानक चीखना–चिल्लाना शुरू कर देते हैं। ऐसी नेगेटिविटी हमारे दिमाग को प्रभावित करती है, इसलिए पॉजिटिव बात ही दिमाग में लानी चाहिए। 


महुआ मोइत्रा को लेकर ममता बनर्जी ने यह टिप्पणी ऐसे वक्त में की है जब उनकी सांसद मां काली को लेकर दिए गए अपने बयान पर बुरी तरह से घिरी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ हिंदू संगठनों के निशाने पर महुआ मोइत्रा हैं। महुआ मोइत्रा अब तक अपने बयान पर कायम हैं। वह लगातार कह रही हैं कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ पश्चिम बंगाल के साथ-साथ मध्य प्रदेश और असम में केस दर्ज किए गए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने महुआ मोइत्रा को लेकर लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है लेकिन अब ममता बनर्जी के इस बयान के बाद लगता है कि टीएमसी भी उनसे पल्ला झाड़ रही है। टीएमसी ने उनके बयान से दूरी बना ली है।