छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
21-Apr-2021 01:35 PM
DESK : कोवीशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ने बुधवार को वैक्सीन के नए रेट तय कर दिए हैं. इसकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है जिसके अनुसार प्राइवेट अस्पतालों को कोवीशील्ड वैक्सीन 600 रुपए में दी जाएगी. इससे पहले इन अस्पतालों को ये वैक्सीन 250 रुपए में दी जा रही थी. राज्यों के लिए वैक्सीन के दाम 400 रुपए होंगे और केंद्र को पहले की ही तरह ये वैक्सीन 150 रुपए में मिलती रहेगी.

इतना ही नहीं सीरम ने कहा कि अगले दो महीने में वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाया जाएगा. अभी जिनती वैक्सीन प्रोड्यूस होती हैं, उसमें 50% वैक्सीन केंद्र के वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए भेजी जाती हैं. बची हुई 50% वैक्सीन राज्यों और प्राइवेट अस्पतालों को भेजी जाती है. 4-5 महीने के बाद वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ने के साथ ही रिटेल बाजार के लिए इसे खोल दिया जाएगा.
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 1 मई से जो नई वैक्सीनेशन चरण का ऐलान किया है, उसके मुताबिक अब 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लग पाएगी. सरकार के मुताबिक, 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को जिस तरह से वैक्सीन लगाई जा रही है वो जारी रहेगी. यानी सरकारी सेंटर्स में इनके लिए वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध रहेगी.