ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / india / महिला पहलवानों से उत्पीड़न के मामले में बृजभूषण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट...

महिला पहलवानों से उत्पीड़न के मामले में बृजभूषण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली बेल

20-Jul-2023 04:53 PM

By First Bihar

DELHI: महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के मामले में कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण सिंह को बेल दे दी हालांकि कोर्ट ने शर्त रखा है कि वे अदालत के बिना बताए विदेश दौर पर नहीं जाएंगे। 25 हजार रुपए के निजी मुचलके पर कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है।


दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार की सुबह ही बृजभूषण सिंह की याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। शाम चार बजे जैसे ही कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। इस दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि वह न तो बृजभूषण सिंह के बेल के पक्ष में है और ना ही विरोध में है।


बृजभूषण सिंह के अलावा विनोद तोमर को भी कोर्ट से राहत मिली है। दिल्ली पुलिस ने कुल 6 केसों में से 2 में उन्हें भी सह-आरोपी बनाया है। महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह और WFI के सचिव विनोद तोमर के खिलाफ 1599 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट ने बीते 18 जुलाई को ही बृजभूषण को अंतरिम जमानत दी थी और अब बड़ी राहत देते हुए यौन उत्पीड़न केस में नियमित बेल दे दी है।


बता दें कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में तमाम पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर मंतर पर आंदोलन चलाया था, जिसको लेकर देशभर की सियासत गर्म हो गई थी।