ब्रेकिंग न्यूज़

राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर

Home / india / पति ने गेहूं पिसवाने के लिए नहीं दिये पैसे...पत्नी ने आग लगाकर दे...

पति ने गेहूं पिसवाने के लिए नहीं दिये पैसे...पत्नी ने आग लगाकर दे दी जान

04-Feb-2020 07:32 AM

BETUL: महज छोटी सी बात पर एक महिला ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पति से झगड़ा होने के बाद गुस्से में पत्नी ने आग लगाकर सुसाइड कर लिया है. घटना मध्य प्रदेश के बैतूल की है. बताया जा रहा है कि पति ने गेहूं पिसवाने के लिए अपनी पत्नी को पैसे नहीं दिये. जिसके बाद गुस्से में उसने सुसाइड कर लिया. 


बैतूल के राठीपुर में महिला की मौत आग लगने से हो गई. पति का दावा है कि गेहूं नहीं पिसवाने की वजह से विवाद के बाद पत्नी ने खुद आग लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन महिला की मौत मिस्ट्री बनी है. मृतक के मायके वालों ने ससुरालवालों पर जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है. पति ने बताया है कि उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया है जबकि मृतक के मायकेवालों ने पति और ससुराल के लोगों पर मर्डर करने का आरोप लगाया है.


मृतक के पति गुलाब ने बताया कि 31 जनवरी की रात को पत्नी से गेहूं पिसवाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली. जिसमें उसकी मौत हो गई. वहीं मायके वालों का आरोप है कि उनका दामाद शराब के नशे में रोज बेटी से मारपीट किया करता था. दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और दामाद ने ही बेटी को जिंदा जला दिया. महिला ने सुसाइड किया या फिर उसकी हत्या की गई है..पुलिस तफ्तीश कर रही है.