अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Jan-2020 07:49 AM
RAJGARH: CAA के खिलाफ देश के कई हिस्सों में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो कई जगहों पर इसके समर्थन में प्रदर्शन चल रहा है. मध्यप्रदेश के राजगढ़ में CAA के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान महिला डिप्टी कलेक्टर के साथ बदसलूकी की गई है. प्रदर्शन के दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींच दिए.
पूरा बवाल तब हुआ जब जिला प्रशासन प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने लगीं. तभी भीड़ से एक प्रदर्शनकारी ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा की चोटी खींच दी. प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश में डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के साथ बदसलूकी की गई और किसी ने उनकी चोटी खींच दी.
वहीं इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि आज का दिन लोकतंत्र के सबसे काले दिनों में गिना जाएगा. शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके लिखा है कि आज राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर साहिबा ने जिस बेशर्मी से CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को लताड़ा, घसीटा और चांटे मारे, उसकी निंदा मैं शब्दों में नहीं कर सकता. क्या उन्हें प्रदर्शनकारियों को पीटने का आदेश मिला था?