Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
27-Nov-2019 10:39 AM
MUMBAI: लंबे समय से महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापटक का अंत हो गया है. सियासी गहमागहमी के बीच आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया, जहां विधायकों को शपथ दिलाई गई. प्रोटेम स्पीकर कालीदास कोलांबकर ने विधायकों को शपथ दिलाई. देवेंद्र फडणवीस, अशोक चव्हाण और अजित पवार ने भी विधायक पद की शपथ ली है.
इससे पहले विधानसभा पहुंचे विधायकों का सुप्रिया सुले ने गर्मजोशी से स्वागत किया. सारे गिले-शिकवों को भुलाते हुए सुप्रिया सुले ने भाई अजित पवार को गले लगा लिया. सुले ने कहा कि 'न तो पार्टी में और न ही परिवार में कोई अनबन है. उन्होंने कहा कि परिवार में अनबन हो सकती है, लेकिन अलगाव नहीं हो सकता है. हम दोनों की बात की जाए तो वे मेरे भाई हैं और हमारे बीच कभी कोई विवाद नहीं रहा है'. वहीं विधानसभा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी सुप्रिया सोले ने ने स्वागत किया और उनसे हाथ मिलाया.
वहीं सीएम पद की शपथ लेने से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ पत्नी रश्मी ठाकरे भी साथ रहीं. आपको बता दें कि कल यानी गुरुवार शाम को उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.