हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Mar-2021 01:51 PM
DESK: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे लेकर स्थिति भयावह हो गई है। 24 घंटे में कोरोना के 35992 नए मामले सामने आने से महाराष्ट्र सरकार भी गंभीर नजर आ रही है। इसे देखते हुए डिप्टी सीएम अजित पवार ने लॉकडाउन के संकेत दिये हैं। पुणे में प्रेस को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसे लेकर 2 अप्रैल तक कोरोना के मामलों की समीक्षा की जाएगी। ऐसी स्थिति में भी यदि लोग कोरोना के गाइडलाइन का उल्लंघन करते रहे तब सरकार के सामने लॉकडाउन के अलावे कोई रास्ता नहीं बचेगा।
आपको बता दे कि इस वक्त मुंबई में कोरोना के कई मामले सामने आ रहे है पिछले तीन दिनों में ही इसका आंकड़ा एक लाख से अधिक है और 24 घंटे में 35 हजार 992 कोरोना के मामले सामने आए है जो बेहत चिंता का विषय है। महाराष्ट्र सरकार ने इसे लेकर कई गाइडलाइन भी जारी किया है। सरकार ने लोगों से इस गाइडलाइन को अमल में लाने की अपील भी की थी। वही होली फेस्टिवल को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। ऐसे में यदि लोगों ने सरकार के बनाए गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो स्थिति और भयावह हो सकती है।