DESK: महाराष्ट्र के सांगली से एक दुखद घटना सामने आ रही है, जहां आंधी-तूफान के चलते पत्थरों और ईटों से बनी दीवार भरभराकर गिर पड़ा। मलबे में दबने से एक साथ 6 लोगों को दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। इस घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे। जिस जगह पर दीवार गिरी है, वहां बड़ी संख्या में लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
तभी शाम में करीब 5 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने लगी। पानी और आंधी से बचने के लिए कई श्रद्धालु पास में चल रहे एक कंस्ट्रक्शन की साइट में चले गये। तभी तेज आंधी तूफान का सामना शेड नहीं कर सका और वह टूटकर पत्थर और ईट की दीवार पर गिर गया। जिसके कारण दीवार ढह गई और उसमें पनाह लिये 6 लोगों की दबकर दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह दुखद घटना महाराष्ट्र के सांगली जिले के जाट तालुका के मोटेवाड़ी की है। जहां इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में जिन छह लोगों की मौतें हुई है, उन सभी की पहचान कर ली गयी है। मृतकों में पडोंजारी निवासी 45 वर्षीय मंगल भाऊसाहेब मोठे, डोमनल के 14 वर्षीय अरुण विजय गेजगे, कर्नाटक के डोमनल निवासी 14 वर्षीय सोनू लक्ष्मण गेजगे, दरीबड़ची निवासी 65 वर्षीय कोंडिबा सौबा गेजगे, कर्नाटक के टक्कलकी निवासी 51 वर्षीय संजूबाई राम चौधरी और दरीबड़ची निवासी 75 वर्षीय शंकर आबा लोखंडे शामिल हैं। अन्य घायलों की भी पहचान कर ली गयी है। सभी का इलाज सांख, मिराज और विजयपुरा (कर्नाटक) के अस्पतालों में चल रहा है।
लोगों का आरोप है कि कंस्ट्रक्शन के काम में घटिया मेटेरियल इस्तेमाल किया गया है। इसी वजह से दीवार आंधी को भी नहीं झेल सका और भरभराकर गिर पड़ा, इसमें दबने से छह लोगों की मौत हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि मुरुगबाई देवी मेले के लिए मोठेवाड़ी में इकट्ठा हुए भक्तों के साथ एक दुखद हादसा हुआ।
बीजेपी विधायक ने कहा कि तेज आंधी बारिश से बचने के लिए कुछ श्रद्धालु एक कंस्ट्रक्शन साइट की पनाह ले रहे थे, तभी तेज आंधी तूफान और भारी बारिश के कारण दीवार गिर पड़ा और उसके नीचे दबने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गयी वही 15 श्रद्धालु घायल हो गये हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य चलाया गया। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी और मृतक के परिजनों को ढांढस बढ़ाया।