ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / india / महाराष्ट्र का 'सियासी संकट' आज होगा खत्म, बहुमत परीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा...

महाराष्ट्र का 'सियासी संकट' आज होगा खत्म, बहुमत परीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

26-Nov-2019 07:21 AM

DELHI: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट पर सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा. महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा. महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार का फ्लोर टेस्ट सदन में कब, कैसे और किन नियमों से होगा, इस पर सुप्रीम कोर्ट आज सुबह 10:30 बजे फैसला सुनाएगा. फडणवीस सरकार को शपथ दिलाने के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की याचिका पर कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था.


आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को करीब 80 मिनट सुनवाई हुई. इस दौरान यह भी पता चला कि राज्यपाल ने जब 23 नवंबर को फडणवीस सरकार को शपथ दिलाई थी, तो उन्हें बहुमत साबित करने के लिए 14 दिन यानी 7 दिसंबर तक का वक्त दिया गया था. पहले 30 नवंबर की तारीख सामने आई थी.


वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले और फ्लोर टेस्ट से पहले होटल में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के विधायकों की परेड हुई. परेड में तीनों दलों के विधायकों ने हाथ उठाकर शपथ लिया कि वह बीजेपी को समर्थन नहीं करेंगे. तीनों दलों के नेता अपने-अपने विधायकों की गिनती के साथ मौजूद रहे. एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस अपने 162 विधायकों की परेड ग्रैंड हयात होटल में करवा रही थी. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और सुप्रिया सुले, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और चरण सिंह सापरा शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे भी होटल ग्रैंड हयात में मौजूद रहे.