घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत
12-Apr-2021 03:44 PM
DESK : कोरोना से कट के बीच महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. महाराष्ट्र में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं फिलहाल टाल दी गई हैं. यह परीक्षाएं मई के आखिर में आयोजित की जा सकती हैं. हालांकि इनकी तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा. महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि कोरोना बीमारी को देखते हुए दसवीं और बारहवीं की स्टेट बोर्ड परीक्षाएं टाल दी गई हैं.
महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने को लेकर लगातार सरकार मंथन में जुटी हुई है. सर्वदलीय बैठक में इस बात का संकेत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दे चुके हैं कि राज्य में हफ्ते भर से लेकर 2 हफ्ते तक का लॉकडाउन लागू किया जाए. हालांकि विपक्ष और सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहा है. लेकिन बावजूद उसके मौजूदा परिस्थितियों में महामारी की हालात को देखते हुए उधर सरकार लॉकडाउन की तरफ आगे बढ़ रही है. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन का ऐलान किसी भी वक्त किया जा सकता है.
महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाएं टालने के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार में सीबीएसई को भी आग्रह करने का फैसला किया है. सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी जाए. इसके लिए आग्रह करने का फैसला किया गया है.