हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Nov-2019 10:38 AM
DHULE: महाराष्ट्र के उत्तरी महाराष्ट्र की धुले तहसील में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. धुले-औरंगाबाद हाईवे पर मजदूरों को ले जा रही एक वैन पुल से नीचे नदी में गिर गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है वहीं 15 लोग घायल हो गए हैं. घटना अहले सुबह की है.
यह हादसा धुले-औरंगाबाद हाईवे पर विन्चुर गांव के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि वैन में 25 से 30 लोग सवार थे. वैन के पुल से नीचे गिरते ही चीख-पुकार मच गई. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू करके घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतकों में 6 बच्चे और एक महिला शामिल है. घायलों में से पांच की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम का माहौल है.