ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / india / महाराष्ट्र के मुद्दे पर BJP की हाई लेवल मीटिंग, पीएम मोदी और अमित...

महाराष्ट्र के मुद्दे पर BJP की हाई लेवल मीटिंग, पीएम मोदी और अमित शाह कर रहे बैठक

26-Nov-2019 02:09 PM

DELHI: महाराष्ट्र के मसले पर दिल्ली में बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग हो रही है. पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह इस मुद्दे पर बैठक कर रहे हैं. इस हाई लेवल मीटिंग में जे पी नड्डा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं.


इससे पहले महाराष्ट्र के सियासी 'महाभारत' पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दिया. कोर्ट ने कहा है कि कल यानि 27 नवंबर को महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट होगा. कल शाम 5 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा जिसका लाइव टेलीकास्ट होगा. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार को कल शाम पांच बजे तक बहुमत साबित करना होगा. महाराष्ट्र में सीक्रेट बैलेट से फ्लोर टेस्ट नहीं होगा. फ्लोर टेस्ट और विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण होगा.  सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गोपनीय मतदान नहीं होगा. 


सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि विधायकों को शपथ प्रोटेम स्पीकर दिलाएगा. 27 नवंबर की शाम पांच बजे तक फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट संवैधानिक मुद्दों पर सुनवाई को 6 हफ्तों के बाद शुरू करेगा.