BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
05-Apr-2021 11:39 AM
DESK : महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुसीबत बढ़ गई है. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की याचिका पर मुंबई हाई कोर्ट ने आज इस पूरे मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं. हाईकोर्ट ने कहा है कि परमवीर सिंह पर लगे सभी आरोप गंभीर हैं. परमवीर सिंह ने मुंबई हाईकोर्ट में एक पीआईएल फाइल की थी, जिसमें महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए थे. इन आरोपों की सीबीआई जांच की मांग भी कोर्ट से की गई थी. इस याचिका पर सुनवाई के बाद मुंबई हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है.
हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि सीबीआई 15 दिनों के अंदर अपनी प्राथमिक जांच रिपोर्ट सौंपे. कोर्ट ने कहा कि गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जो आरोप लगे हैं वह बेहद गंभीर हैं. हाईकोर्ट ने कहा है कि अनिल देशमुख महाराष्ट्र के गृह मंत्री हैं इस वजह से इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
हाईकोर्ट में एडवोकेट घनश्याम उपाध्याय की तरफ से एक याचिका फाइल की गई थी, इससे याचिका में सचिन वाजे, एसीपी संजय पाटिल, डीसीपी राजू भुजबल परमवीर सिंह और अनिल देशमुख के खिलाफ वसूली के आरोपों को लेकर सीबीआई ईडी और एनआईए से जांच कराने की मांग की गई थी. साथ ही साथ यह कहा गया था कि वसूली के खेल में शामिल लोगों की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए. परमवीर सिंह ने खुद को मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के बाद जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा था इस पत्र में दावा किया गया था कि अनिल देशमुख पुलिस को हर महीने एक सौ करोड़ रुपए की वसूली का टारगेट दिया था.