मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
02-May-2021 10:20 AM
DESK : कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है. इस बीच लोगों के लिए दो थोड़ी राहत भरी खबरें है. पहली ये कि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कम संक्रमितों की पहचान की गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 3 लाख 92 हजार 459 मरीजों की पहचान हुई जबकि शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 4 लाख 2 हजार 14 लोग संक्रमित पाए गए थे.
दूसरी राहत भरी खबर यह है कि शनिवार का दिन रिकवरी के मामले में काफी अच्छा रहा. पहली बार एक दिन के अंदर 3 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए. इस दौरान रिकवर होने वालों की संख्या 3 लाख 8 हजार 522 रही. अब तक दुनिया के किसी देश में एक साथ इतने मरीज रिकवर नहीं हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार 2.99 लाख लोग ठीक हुए थे.
वहीं मौत के आंकड़े के बारे में बात की जाए तो 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं. यहां 3,684 मरीजों ने दम तोड़ दिया. ब्राजील में मरने वालों की संख्या 2,278 रही. तीसरे नंबर पर अमेरिका रहा. यहां शनिवार को 661 लोगों ने जान गंवाई.