ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / india / Mahakumbh 2025: आज से शुरू हुआ महाकुंभ का महापर्व, सनातन का गर्व; ...

Mahakumbh 2025: आज से शुरू हुआ महाकुंभ का महापर्व, सनातन का गर्व; संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Mahakumbh 2025: आज से महाकुंभ का आगाज हो चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है।

13-Jan-2025 07:32 AM

By First Bihar

Mahakumbh 2025: प्रयागराज के संगम तट पर आज से महाकुंभ का आगाज हो गया है।पौष पूर्णिमा का आज अमृत स्नान है। ऐसे में आज सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं।



दरअसल,  महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान आज करीब 1 करोड़ श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। वहीं महाकुंभ के पहले स्नान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है।


जानकारी हो कि प्रयागराज महाकुंभ में होंगे कुल 6 स्नान पर्व। इनमें से मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के मौके पर अमृत स्नान होगा। मतलब प्रयागराज कुंभ मेले में कुल 6 स्नान पर्व होंगे। इसमें 3 अमृत स्नान पर्व होंगे और 3 स्नान पर्व होंगे।


महाकुंभ मेला का पहला स्नान पर्व 13 जनवरी यानी सोमवार से शुरू होगा। पहला अमृत स्नान 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति पर होगा, दूसरा अमृत स्नान पर्व 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या पर होगा। तीसरा अमृत स्नान पर्व 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी पर होगा, पांचवां स्नान पर्व 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा पर होगा और आखिरी स्नान पर्व 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर होगा। इसी के साथ महाकुंभ का समापन हो जाएगा।


इधर, सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘पौष पूर्णिमा की बधाई. विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ’ का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है। अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य सन्तों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है. मां गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें। महाकुम्भ प्रयागराज के शुभारंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं सनातन गर्व-महाकुम्भ पर्व।’