ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / महाकुंभ में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत, सभी 13 अखाड़ों का...

महाकुंभ में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत, सभी 13 अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द

Mahakumbh Stampede: संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ की भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ मच गई। मंगलवार 28 जनवरी की रात मची इस भगदड़ में अब तक 17 लोगों के मौत की खबर है।

29-Jan-2025 06:45 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भगदड़ मच गई है। संगम तट पर अमृत स्नान के लिए भीड़ इतनी बढ़ गई कि मंगलवार देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। हादसे में 17 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। हालांकि मरने वालों की संख्या और बढ़  सकती है। वहीं इस भगदड़ में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। भगदड़ मचने के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ों से बात की। इसके बाद सभी 13 अखाड़ों का अमृत स्नान टाल दिया गया है। 


दरअसल प्रयागराज में संगम पर बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस को घाट पर भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए मेला मैदान के अंदर स्थित केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के कारण भीड़ का दबाव बढ़ने पर मेला प्रशासन को लोगों को वापस भेजना पड़ा।


इस भगदड़ के बाद आज होने वाला अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है। प्रयागराज महाकुंभ हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। पीएम मोदी ने महाकुंभ में मेला में हुए हादसे के बारे में जानकारी ली।