ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार

Home / india / 5 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी...

5 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह भी लगाएंगे संगम में डुबकी

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पीएम मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे।

21-Jan-2025 11:14 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Mahakumbh 2025: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर दिन देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज का दौरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान संगम क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक इस दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यक्रमों में पीएम के भाग लेने की संभावना है। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान संगम क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाए। 


आपको बता दें कि 22 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान योगी कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ में शिरकत करेंगे। अमित शाह संगम में डुबकी लगायेंगे फिर गंगा पूजन करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीम तैनात है।


इसके साथ ही महामहिम राष्ट्रपति का 10 फरवरी को प्रयागराज दौरा संभावित है साथ ही उपराष्ट्रपति के 1 फरवरी को प्रयागराज में संगम पर पवित्र डुबकी लगाने की संभावना है। इससे पहले महाकुंभ के महासम्मेलन में भाग लेने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को प्रयागराज पहुंचे थे। रक्षा मंत्री ने सबसे पहले गंगा,यमुना व अदृश्य सरस्वती की पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई। उन्होंने सनातन की जय और गंगा मैय्या की जय का उद्घोष भी किया।