ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / india / Mahakumbh: महाकुंभ को लेकर वाराणसी में ऐतिहासिक फैसला, काशी विश्वनाथ मंदिर के पास...

Mahakumbh: महाकुंभ को लेकर वाराणसी में ऐतिहासिक फैसला, काशी विश्वनाथ मंदिर के पास लगा यह बैन

Mahakumbh: प्रयागराज में लगे महाकुंभ को लेकर वाराणसी नगर निगम प्रशासन ने ऐतिहासिक फैसला लिया है. काशी विश्वनाथ मंदिर के दो किलोमीटर के दायरे में मांस बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

13-Jan-2025 08:56 PM

By First Bihar

Mahakumbh: वाराणसी नगर निगम ने महाकुंभ के मद्देनजर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दो किलोमीटर के दायरे में मांस और मछली बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला जनवरी 2024 में पारित किया गया था, लेकिन अब इसे लागू किया गया है।


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि इस प्रतिबंध के तहत 56 लोगों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन 16 लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया, जिसके कारण उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मटन-चिकन के कारोबार से जुड़े लोग इस फैसले से काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि वे कई सालों से यह काम कर रहे हैं और अचानक से उन्हें अपना धंधा बंद करने के लिए कहा जा रहा है। 


उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए मेयर अशोक तिवारी से अपील की है। प्रतिबंध बेनिया, सोनारपुरा, रेवड़ी तालाब, जगतगंज, मदनपुरा और औरंगाबाद जैसे इलाकों में मांस-चिकन और मछली के कारोबार को प्रभावित करेगा। नगर निगम के कल्याण एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संतोष पाल ने बताया कि मटन-चिकन के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।