Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
14-Feb-2025 06:46 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा रहे हैं। लाखों की भीड़ हर दिन संगम में पवित्र स्नान के लिए उमड़ रही है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ ने दूसरे महीने में प्रवेश कर लिया है। इस बार के महाकुंभ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।
इस बार के महाकुंभ ने कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। आम से लेकर खास तक सभी लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघी पूर्णिमा के अवसर पर भी महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में लोग देश के कोने-कोने से प्रयागराज पहुंचे। माघी पूर्णिमा के दिन दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है। इसी के साथ अब तक 50 करोड़ लोग महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। सरकार ने पूरे महाकुंभ में 45 करोड़ लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया था, लेकिन एक महीने में ही अनुमान से ज्यादा लोग महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही अनुमान जताया था कि इस बार के भव्य और दिव्य महाकुंभ में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड बनेगा। अभी महाशिवरात्रि का स्नान पर्व बाकी है जिसमें एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की उम्मीद है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर डुबकी लगाई थी। मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया था। इसके अलावा 30 जनवरी और 1 फरवरी को दो-दो करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई थी। वहीं वसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया था।