ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / india / MAHAKUMBH: महाकुंभ में 6 दिनों में 7 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की...

MAHAKUMBH: महाकुंभ में 6 दिनों में 7 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा सैलाब

MAHAKUMBH: महाकुंभ में 6 दिनों के भीतर 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगा ली है। अनुमान के मुताबिक इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग आने वाले हैं।

17-Jan-2025 12:37 PM

By First Bihar

MAHAKUMBH: महाकुंभ में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। 6 दिनों में 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगा ली है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण का चार विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य है। लेकिन संगम की अलौकिक छटा ऐसी बिखरी है कि रिकार्ड खुद ही बनते जा रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है।


गुरुवार को शाम 6 बजे तक 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। 6 दिनों में 7 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। योगी सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुम्भ में 45 करोड़ लोगों से ज्यादा लोग आने वाले हैं। लेकिन शुरुआत में ही 7 करोड़ लोगों की संख्या से लग रहा है कि इस आंकड़े से ज्यादा लोग महाकुंभ आएंगे।


आपको बता दें कि महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर 1.70 करोड़ लोगों ने स्नान कर रिकॉर्ड बनाया तो अगले दिन 14 जनवरी को मकर संक्रांति अमृत स्नान के अवसर पर  3.50 करोड़ लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।