बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
20-Jan-2025 04:03 PM
By First Bihar
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे आध्यात्मिक समागम महाकुंभ मेले में कई तरह के साधु-संतों का आगमन हो रहा है. आए दिन सोशल मीडिया पर इस मेले से जुड़ी दिलचस्प बातें सामने आती रहती हैं. आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह, सुंदरी साध्वी हर्षा रिछारिया के बाद अब पान वाले बाबा काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल, इस पान वाले बाबा का दावा है कि वह पान खिलाकर 11 बीमारियां को हमेशा के लिए ठीक कर देंगे. अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त आने पर पता चलेगा.
पान वाले बाबा का कहना है कि वह अपने भक्तों औऱ श्रद्धालुओं को पान खिलाते हैं. इसके बाद उनके शरीर से 11 बीमारियां तो पक्का भाग जाएगी. बाबा का पान खिलाने का शौक काफी सालों पुराना है. राजस्थान के रहने वाले इस बाबा का असली नाम महंत गिरधारी दास 1008 है. बाबा का दावा है कि पान खाने से 11 तरह की बीमारी एकदम खत्म हो जाती है. बाबा के आसपास मौजूद लोग कहते हैं कि बाबा पान खिलाने के साथ-साथ पान खाते भी हैं. उनकी उम्र 74 साल है उन्हें किसी भी तरह की बीमारी नहीं है.
पान वाले बाबा से उन्हें पान खिलाकर बीमारी ठीक करने के शौक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह शौक उनका बचपन से ही है. ये जो दुकान में पान मिलते हैं उनसे उनका पान काफी ज्यादा अलग है. जिससे सच में कई सारी बीमारियां ठीक हो जाती है. बाबा का कहना है कि वह जो पान बनाकर देते हैं उनकी ढेर सारी जड़ी-बूटियां डाली जाती है. जो कई सारी बीमारियों को ठीक कर देते हैं. यह पान न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक बीमारियों को भी ठीक करती है.