BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
26-Feb-2025 12:51 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: महाकुम्भ मेले का 45वां और अंतिम दिन आज है। आज महाशिवरात्रि के स्नान पर्व पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। आज दोपहर 12 बजे तक 1 करोड़ 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व तक गंगा और संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 65 करोड़ से भी पार पहुंच गई है।
महाकुंभ में शिवरात्रि के स्नान पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। संगम तट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन से संगम की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। हालांकि जैसे ही संगम तट खाली होगा, वैसे ही ये सड़क फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएगी। महाशिवरात्रि के स्नान पर्व के साथ महाकुम्भ 2025 का भी समापन हो जाएगा।
यूपी DGP प्रशांत कुमार ने आज महाकुंभ मेला 2025 के संपन्न होने पर कहा, "हमारे साथियों ने पिछले 45 दिन बिना शस्त्र के अपने व्यवहार से सबका मन जीता है और यह शासन के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। हम लोगों ने विश्वस्तरीय तकनीकों का इस्तेमाल किया। AI का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया। अन्य संस्थाओं और एजेंसियों से हमें जो सहयोग मिला यह उसी का परिणाम है कि जो पहले कभी विश्व पटल पर नहीं हुआ वह हमारी टीम ने कर दिखाया है। रेलवे के साथ भी हमारा बहुत अच्छा समन्वय रहा।"