ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / Mahakumbh 2025: अंतिम चरण में महाकुंभ, नहीं थम रहा श्रद्धालुओं का तांता, आज...

Mahakumbh 2025: अंतिम चरण में महाकुंभ, नहीं थम रहा श्रद्धालुओं का तांता, आज सुबह से 51 लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अब समाप्ति की ओर है, लेकिन श्रद्धालुओं का तांता खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। लाखों लोग संगम तट पर पहुंच रहे हैं।

22-Feb-2025 11:13 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Mahakumbh 2025: महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी। अब महाकुंभ अपने आखिरी चरण में है लेकिन इसके बाद भी यहां आने वाले लोगों का तांता थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से लाखों लोग आ रहे हैं। लाखों श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं और ये सिलसिला जारी है। महाकुंभ के आखिरी हफ्ते में भीड़ बेतहाशा बढ़ रही है।


आज यानि 22 फरवरी को सुबह 10 बजे तक 51.61 लाख लोग पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं।  वहीं अब तक 59.31 करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान कर चुके हैं, और ये सिलसिला जारी है। वहीं भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि जनपद की ओर आने वाले सात प्रमुख मार्गों पर ऐसे बिंदु चिन्हित किए गए हैं जहां पर जाम लगता है या ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। इन प्वाइंटों पर पुलिस के सात वरिष्ठ अफसरों को तैनात किया गया है। यह अफसर अपने-अपने रूट की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेंगे और उच्चाधिकारियों से कोऑर्डिनेट कर जनपद में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारू बनाएंगे। 


उन्होंने बताया कि ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर शुक्रवार को मेला और प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के अफसरों संग विस्तृत चर्चा भी की गई है। वहीं महाशिवरात्रि पर होने वाले अंतिम शाही स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जनपद में ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू हो, इसके लिए रणनीति में बदलाव किया गया है।


जनपद की ओर आने वाले सात प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने के लिए सात वरिष्ठ पुलिस अफसरों को इन मार्गों पर तैनात किया गया है। पूरे महाकुंभ मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। मेला क्षेत्र के साथ प्रयागराज की तरफ आने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त अफसरों की तैनाती की गई है।