Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
17-Feb-2025 12:11 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भगदड़ जैसी घटनाओं के बाद भी लोगों के आस्था में कमी नहीं आई है। हर दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा रहे हैं। वीकेंड खत्म होने के बाद उम्मीद थी कि महाकुंभ में भीड़ कम होगी, लेकिन भीड़ बढ़ते ही जा रही है।
सोमवार को दिन शुरू होते ही अब तक 40 लाख लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। बीते दो दिनों से संगम में 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में शनिवार और रविवार को लगा नो व्हीकल जोन का आदेश बढ़ा दिया गया है। अब मंगलवार तक मेला क्षेत्र में नो व्हीकल जोन लागू रहेगा। महाकुंभ को लेकर प्रयागराज में अभी तक भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को अब 28 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं अंतिम शाही स्नान तक प्रयागराज में अलर्ट जारी किया गया है।
कहा जा रहा है कि अगर भीड़ की हालत ऐसी ही रही तो प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद रखने की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। डीएम ने मंडल रेल प्रबंधक को इस विषय में एक पत्र भी लिखा है। पत्र में कहा गया है कि महाकुंभ में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है, ऐसे में उनके सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवागमन हेतु 17 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक दारागंज से रेल यात्रियों का आवागमन बंद किया जाना आवश्यक है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने वाहन को सड़कों पर पार्क ना करें, निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों का उपयोग करें। सीएम ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है।