ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / Road Accident: महाकुंभ जा रहे आठ लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,...

Road Accident: महाकुंभ जा रहे आठ लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, बस और कार की हुई जोरदार टक्कर

Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे।

06-Feb-2025 05:30 PM

By First Bihar

Road Accident: बड़ी खबर राजस्थान के जयपुर से निकलकर सामने आ रही है, जहां सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई है। सभी लोग जयपुर से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। कार और रोडवेज बस की भिड़ंत हुई है।


बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने के बाद वह अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही रोडवेज की बस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जयपुर के दूदू इलाके में हुए इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मृतकों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर परिचालन सामान्य कराया है।


यह हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखचे उड़ गए हैं। इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन के आलाअधिकारी भी पहुंचे हैं। एकसाथ आठ लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है।