ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, चपेट में आया सेक्टर-18 शंकराचार्य रोड...

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, चपेट में आया सेक्टर-18 शंकराचार्य रोड का पंडाल

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के मेला क्षेत्र में एक बार फिर आग लग गई है। यह आग सेक्टर-18 के शंकराचार्य मार्ग पर लगी है।

07-Feb-2025 11:37 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Mahakumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में गुरुवार को आग लग गई। आग सेक्टर 18 शंकराचार्य मार्ग पर हरिहरानंद कैंप में लगी। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फौरन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 


मौके पर आरएएफ, यूपी पुलिस और दमकल की टीम ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आग से किसी तरह की जन हानि नहीं हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कुछ ही मिनटों के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं आग से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। 


फायर ब्रिगेड की स्पेशलाइज्ड टीम यह पता लगाएगी कि आग किस वजह से लगी। एक पुलिस अधिकारी ने मौके पर अनाउंस करते हुए कहा कि कोई कैजुअलटी नहीं है और सब चीजें कंट्रोल में हैं। वहीं आग लगने के बाद पांटून पुल संख्या 18 पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई।