ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / india / Maha Kumbh Fire: महाकुंभ में लगी आग पर पाया गया काबू, सीएम योगी...

Maha Kumbh Fire: महाकुंभ में लगी आग पर पाया गया काबू, सीएम योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर पहुंचे

19-Jan-2025 06:42 PM

By FIRST BIHAR

Maha Kumbh Fire: प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना के बाद दो सौ से अधिक टेंट के जलकर राख होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, दमकर की कई टीमों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेला क्षेत्र में पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ मेले में सेक्टर 19-20 में विवेकानंद सेवा समिति वाराणसी के टेंट में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान आग भड़क गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। एक के बाद एक 200 से अधिक टेंट को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन किया और घटना की पूरी जानकारी ली है। पीएम मोदी से बात करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।