ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / Maha kumbh 2025: महाकुंभ से लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत, ट्रक और...

Maha kumbh 2025: महाकुंभ से लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत, ट्रक और कार की हुई भिड़ंत; सीएम ने जताया दुख

Maha kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रहे सात लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। सीएम मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

11-Feb-2025 12:15 PM

By First Bihar

Maha kumbh 2025: मध्यप्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सभी लोग महाकुंभ में संगम से स्नान कर वापस लौट रहे थे, तभी ट्रैवलर गाड़ी और सीमेंट लदे ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। सिहोरा के मोहला और बरगी के बीच यह हादसा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु आंघ्र प्रदेश के रहने वाले हैं और संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे। वहां से सभी ट्रैवलर गाड़ी से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। इस दौरान  एक अन्य कार भी ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रैवलर गाड़ी पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो जबकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया और शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ली है। डीएम और एसपी समेत अन्य अधिकारी राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। सभी घायलों को सिहोरा के सरकारी अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर प्रयागराज से वापस आ रही ट्रैवलर और ट्रक की भीषण सड़क दुर्घटना में आंध्रप्रदेश राज्य के तीर्थयात्रियों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत ही दुखद है, मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि घायलों का समुचित उपचार एवं सभी मृतकों के परिजनों से संपर्क कर पार्थिव देह को पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं”।