ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / india / मदीना-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

मदीना-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद विमान को अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 180 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर बम स्क्वार्ड ने तलाशी अभियान चलाया।

04-Dec-2025 02:35 PM

By First Bihar

DESK: मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी के बाद अहमदाबाद में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो की विमान में 180 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। 


इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 058 सऊदी अरब के मदीना से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। तभी फ्लाइट में बम होने की जानकारी मिली। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया गया। जिसके बाद विमान को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट किया गया। 


इंडिगो की फ्लाइट को आनन-फानन में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बम स्क्वार्ड और सुरक्षा कर्मियों ने विमान में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और फ्लाइट के अंदर प्रवेश कर तलाशी शुरू की। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।