Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन
25-Jan-2025 03:18 PM
By First Bihar
madhya pradesh love story: अजब प्रेम की गजब कहानी मध्य प्रदेश के खंडवा में देखने को मिला है। जहां के रहने वाले सारंग नामक युवक को खाना बनाने का बहुत शौक था। उसने अपने हाथों से बनाकर पॉलैंड की रहने वाली पॉलिना को ऐसा खाना खिलाया कि उस विदेशी लड़की को भारतीय युवक से प्यार हो गया। यह प्रेम कहानी बॉलीवुड फिल्म द लंच बॉक्स की तरह है जो स्कॉटलैंड से शुरू होकर मध्यप्रदेश के निमाड़ तक पहुंचा।
सारंग के हाथों से बना खाना पॉलैंड की पॉलिना को इतना पसंद आया कि वो खाना बनाने शख्स सारंग को अपना दिल दे बैठी। दोनों को बीच ऐसा प्यार पनपा कि दोनों शादी करने को तैयार हो गये। जिसके बाद दोनों ने 24 नवंबर 2024 को स्कॉटलैंड के एक चर्च में मैरिज कर ली। इसके बाद दोनों भारत पहुंचे और यहां मध्य प्रदेश के खंदवा में लड़का का घर है। यहां फिर दोनों की हिन्दू रिति-रिवाज के साथ शादी हुई। शादी के मंडप ने विदेशी दुल्हन और देशी दूल्हे ने सात फेरे लिये जिसके बाद पोलैंड की पॉलिना और मध्य प्रदेश के सारंग एक दूसरे के हो गये।
दोनों की शादी को में परिवार के सदस्य मौजूद थे। सभी ने दूल्हे-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। शादी में पॉलिना ने भारतीय परंपराओं का पालन किया। वो हाथ में मेहंदी लगा रखी थी और लाल साड़ी पहनी नजर आई। अपनी शादी पर पॉलिना ने कहा कि भारतीय शादियां बेहद सुंदर होती हैं। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। अब लोग पोलैंड की दुल्हन को देखने के लिए दूर दराज इलाके से पहुंच रहे हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के सारंग शुक्ला पोलैंड के स्कॉटलैंड में पढ़ाई करने गये थे। पॉलिना से उसकी मुलाकात कॉलेज में हुई थी। सारंग अपने हाथ से बने निमाड़ी व्यंजन दोस्तों को खिलाता रहता था। इसी दौरानन पॉलिना को भी उसने निमाड़ी खिलाई थी। पॉलिना को निमाड़ी व्यंजन इतना अच्छा लगा कि जब भी उसे निमाड़ी खाने का मन होता वो सारंग शुक्ला से कहती और सारंग अपने हाथों से उसे बनाकर लाता था।
सारंग के हाथ से बना खाना पॉलिना को इतना अच्छा लगने लगा कि दोनों के बीच प्यार कब हो गया किसी को पता तक नहीं चला। दोनों एक ही कॉलोनी में रहने लगे और एक साथ ही बस में सफर करने लगे। जिसके बाद दोनों ने इस बात की सूचना अपने-अपने परिवार को दी। जब दोनों के परिवार इस शादी के लिए तैयार हो गये तब दोनों ने स्कॉटलैंड के चर्च में मैरिज कर ली। जिसके बाद पॉलिना को लेकर सारंग मध्य प्रदेश पहुंचा जहां परिजनों की उपस्थिति में दोनों ने हिन्दू रिति-रिवाज से शादी कर ली। अब यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।