ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / बहन की शादी में नाचते-नाचते अचानक गिर गई युवती, स्टेज पर ही हो...

बहन की शादी में नाचते-नाचते अचानक गिर गई युवती, स्टेज पर ही हो गई मौत

09-Feb-2025 10:12 PM

By First Bihar

mp news: कहा गया है कि जिंदगी एक किराये का घर है एक न एक दिन बदलना पड़ेगा.. कब किसकी मौत हो जाएगी यह कहना मुश्किल है। बहन की शादी में एक लड़की स्टेज पर डांस कर रही थी। डांस करते के दौरान वो अचानक मंच पर ही गिर पड़ी और वही दम तोड़ दिया।


 स्टेज के सामने लोग कुर्सी लगाकर बैठे थे और लड़की के परफोर्मेंस को देख रहे हैं उसका उत्साह बढ़ा रहे थे। लेकिन इस घटना से वहां मौजूद लोग भी दंग रह गये। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डांस करते-करते मंच पर गिरकर हुई मौत का भी वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। इस घटना के बाद शादी की खुशियां पल भर में मातम में तब्दिल हो गयी। चारों ओर मातमी सन्नाटा पसर गया। 


घटना मध्य प्रदेश के विदिशा की है। जहां शादी समारोह में स्टेज पर नाचते-नाचते युवती अचानक गिर गई लेकिन वो दोबारा उठ नहीं पाई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में युवती को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज रंग-बिरंगी लाइट्स लगाई गयी है और डीजे पर गाना बज रहा है। शादी की खुशियां साफ देखी जा रही है। स्टेज पर युवती डांस कर रही है। डांस करते-करते वो अचानक स्टेज पर ही गिर जाती है। वहां मौजूद लोग डांस फ्लोर पर पहुंचे और युवती को उठाया लेकिन युवती अचेतावस्था में थी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और हार्ट अटैक से मौत की आशंका जतायी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।