ब्रेकिंग न्यूज़

हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट

भीषण सड़क हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस पलटी, अबतक 7 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

Road Accident: लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास बिहार जा रही स्लीपर बस पलट गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Road Accident

23-Feb-2026 05:25 PM

By FIRST BIHAR

Road Accident: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी से आ रही है, जहां सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोसाईगंज क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास बिहार जा रही एक स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई।


इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और आपदा राहत बल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस हरियाणा के पानीपत से यात्रियों को लेकर बिहार के अररिया जा रही थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित जौखंडी गांव के पास सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सीएचसी गोसाईगंज से केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मुख्यालय से अतिरिक्त एंबुलेंस भी मौके के लिए रवाना की गई हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।