नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर
17-Mar-2026 12:58 PM
By FIRST BIHAR
LPG Crisis: LPG संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मंगलवार को गुजरात के बंदरगाह पर ‘नंदा देवी’ जहाज पहुंच गया, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आने वाला दूसरा जहाज है। इससे पहले सोमवार को ‘शिवालिक’ जहाज भारत पहुंच चुका था। दोनों जहाज मिलकर 90 हजार मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लेकर आए हैं, जिससे आपूर्ति संकट में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘नंदा देवी’ जहाज करीब 47 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंचा है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें से लगभग 24 हजार मीट्रिक टन गैस तमिलनाडु भेजी जाएगी। इससे पहले शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया था कि ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ 16 और 17 मार्च को भारत पहुंचेंगे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संयुक्त अरब अमीरात से करीब 80,800 टन मुरबान कच्चा तेल लेकर आ रहा ‘जग लाडकी’ जहाज और उस पर सवार सभी 22 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। यह जहाज उन 28 भारतीय जहाजों में शामिल है, जो हाल के दिनों में युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए थे।
बताया गया कि दो एलपीजी जहाजों ने 13 मार्च को अपनी यात्रा शुरू की थी और 14 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया। ‘शिवालिक’ जहाज गुजरात के मुंदड़ा बंदरगाह पर पहले ही पहुंच चुका है, जहां प्राथमिकता के आधार पर माल उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दोनों जहाजों में कुल लगभग 92,712 मीट्रिक टन एलपीजी है, जो देश की एक दिन की घरेलू गैस जरूरत के बराबर है। ये जहाज उन 24 जहाजों में शामिल थे जो युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए थे, जबकि चार अन्य जहाज पूर्वी हिस्से में फंसे थे। इस आपूर्ति से देश में एलपीजी की उपलब्धता बेहतर होने और संभावित संकट को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।