रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
16-Mar-2024 04:13 PM
By First Bihar
DELHI: देश में आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। देश में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा और 4 जून को मतगणना होगी।
543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा। 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के लोकसभा चुनाव में कुल 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में 29 सीटों के लिए मतदान होंगे। 7 मई को तीसरे चरण का चुनाव होगा, जिसमें कुल 94 सीटों के लिए वोटिंग कराई जाएगी। 13 मई को चौथे चरण के चुनाव में 96 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
वहीं 20 मई को पांचवें चरण में 49 सीटों के लिए वोटिंग होगी जबकि 25 मई को छठे चरण में 57 सीटो पर और 1 जून को सातवें और अंतिम चरण में 57 सीटों के लिए वोटिंग कराई जाएगी। अलग-अलग राज्यों में कुल 7 फेज में वोटिंग कराई जाएगी। वहीं इस दौरान 26 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाएंगे। बिहार, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र झारखंड, हिमाचल, राजस्थान, तमिलनाडु में उपचुनाव होना है। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित कर दिए जाएंगे।