ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / india / लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण 12 बजे तक स्थगित, महाराजा कमल बहादुर...

लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण 12 बजे तक स्थगित, महाराजा कमल बहादुर सिंह सहित अन्य दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि

04-Feb-2020 11:11 AM

DELHI : मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी और स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।


इसके पहले लोकसभा  की कार्यवाही शुरू होते ही डुमराव के महाराजा कमल बहादुर सिंह सहित अन्य दिवंगत नेताओं को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ स्पीकर ओम बिरला ने दिवंगत सदस्यों और नेताओं के निधन पर शोक का प्रस्ताव पढ़ा, जिसमें महाराजा कमल बहादुर सिंह के निधन पर भी शोक जताया गया।


लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्षी सांसदों की ओर से महात्मा गांधी पर बीजेपी नेता अनंत हेगड़े के दिये बयान पर जबरदस्त हंगामा हुआ। सांसदों के शांत नहीं होने पर स्पीकर ने कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।